ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
कोरबाछत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत

कोरबा: शुक्रवार शाम कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में मातम पसरा दिया। ग्राम लिटियाखार के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के हेलमेट नहीं पहनने की बात भी सामने आई है।

मोड़ पर अचानक बिगड़ा बाइक का संतुलन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लिटियाखार निवासी करण चौहान (16) बाइक चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) पीछे बैठा था। दोनों बाइक से लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आए एक मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार कि बाइक क्षतिग्रस्त

पेड़ से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों किशोरों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने दीपका थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर रात होने के कारण दोनों शवों को मर्च्युरी में रखवाया गया। शनिवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें और खुद भी हेलमेट सहित सभी यातायात नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button