ब्रेकिंग
45 करोड़ के कथित नकली नोट का झांसा देकर कारोबारी से ₹1.13 करोड़ की ठगी, पुलिस जांच में जुटी सूरजपुर के प्रवीण कुमार साहू को साहू समाज प्रदेश IT सेल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश कार... स्वर्गीय मोहन लाल यादव की दशगात्र एवं शांति भोज में शामिल होने का आमंत्रण दुर्ग शहर में आकृषित पार्थिव शिवलिंग का मधुर गीतों एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक दुर्ग में कार का शीशा तोड़ ₹4.90 लाख चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख के गबन का आरोप दुर्ग में खूनी लूटकांड: सरपंच के पति की बीच सड़क पर हत्या, 4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भागे आरोपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क...
छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर के प्रवीण कुमार साहू को साहू समाज प्रदेश IT सेल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश कार्यकारी सदस्य

सूरजपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा तथा आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में सूरजपुर जिले से प्रवीण कुमार साहू को प्रदेश कार्यकारी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के साहू समाज व युवाओं में हर्ष की लहर है।

अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए प्रवीण कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू एवं जिलाध्यक्ष राम लल्लू साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रवीण कुमार साहू ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे समाजहित, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल माध्यमों से समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से जिले एवं प्रदेश के युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करने तथा डिजिटल सशक्तीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

शुभकामनाएं प्रेषित कीं

प्रवीण कुमार साहू को प्रदेश कार्यकारी सदस्य बनाए जाने पर सूरजपुर जिला साहू समाज के पदाधिकारियों, युवाओं व शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button