ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

धर्म परिवर्तन के कथित प्रयास का मामला, दो महिलाएं गिरफ्तार

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पदमनगर चरोदा वार्ड क्रमांक 19 निवासी 36 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता घरेलू कार्य और खाना बनाने का काम करती है। शिकायत में बताया गया कि 25 जनवरी को दो अज्ञात महिलाएं उसके घर पहुंचीं और ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक होने तथा आर्थिक सहायता मिलने का लालच देने लगीं। पीड़िता द्वारा सहमति न देने पर दोनों महिलाएं वहां से चली गई थीं।

इसके बाद 1 फरवरी को वही महिलाएं दोबारा पीड़िता के घर पहुंचीं। इस बार भी उन्होंने धर्म परिवर्तन, बाइबिल पढ़ने, इलाज में मदद और बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग देने का प्रलोभन दिया। पीड़िता और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 71/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान सारिका डाडिंगे (42 वर्ष), निवासी खुर्सीपार और प्रियंका साईमन (33 वर्ष), निवासी कुम्हारी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या बहकावे में न आएं। इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button