
दुर्ग : दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुदृढ़ करने एवं यातायात व्यवस्था को अनुशासित बनाने के उद्देश्य से जिले के 05 चयनित स्थानों को आदर्श चौराहा के रूप में विकसित किया गया है। इनमें राजेन्द्र प्रसाद चौक, दुर्ग; गुरुद्वारा तिराहा, नेहरू नगर; रेल चौक; बीएसएनएल चौक, भिलाई तथा कुम्हारी टोल प्लाजा शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
आदर्श चौराहों पर विशेष रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, नशे की अवस्था में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा थाना बल के सहयोग से विशेष टीमों का गठन कर नियमित एवं निरंतर निगरानी के साथ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान वर्षभर जारी रहेगा।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं मृत्यु दर नियंत्रित करने हेतु 5-E मॉडल के अंतर्गत बहुआयामी कार्यवाही की जा रही है—
Enforcement (प्रवर्तन): नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।
Engineering: रोड सेफ्टी सेल के माध्यम से सड़क सुधार/मरम्मत।
Education & Awareness: नागरिकों में सड़क सुरक्षा व नियमों के प्रति जागरूकता।
Emergency: गंभीर घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर त्वरित उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाना।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग यातायात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। सुरक्षित, सुचारु एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।














