ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग जिले में टाइप-1 मधुमेह बच्चों के लिए विशेष क्लिनिक

दुर्ग : दुर्ग जिले में टाइप-1 मधुमेह (Type 1 Diabetes) से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के लिए शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के जिला बाल रोग निदान केंद्र (DEIC) में प्रत्येक बुधवार को विशेष टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का नियमित संचालन किया जा रहा है। इस क्लिनिक के माध्यम से अब तक 65 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिन्हें नियमित जांच, परामर्श तथा नि:शुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराई जा रही है।

यह क्लिनिक मुख्यमंत्री बाल मधुमेह योजना के अंतर्गत संचालित है, जिसमें WJCF एवं स्वास्थ्य विभाग दुर्ग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। क्लिनिक में बच्चों की ब्लड शुगर की जांच, इंसुलिन की उचित मात्रा निर्धारित करना तथा नियमित फॉलो-अप किया जाता है।

साथ ही बच्चों के अभिभावकों को टाइप-1 मधुमेह से संबंधित आवश्यक जानकारी, इंसुलिन के सही उपयोग, आहार एवं दैनिक देखभाल के विषय में मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे बच्चे स्वस्थ जीवन जी सकें और उनकी पढ़ाई एवं विकास निरंतर बना रहे।

स्वास्थ्य विभाग दुर्ग की यह पहल जिले में टाइप-1 मधुमेह से प्रभावित बच्चों को निरंतर एवं समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button