ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

आयुक्त ने पीएम आवास का किया निरीक्षण,बचे हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

दुर्ग | नगर निगम सीमा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना गणपति विहार के पीछे मां कर्मा मोर मकान मोर-आस के तहत निर्मित 1 बीएचके फ्लैट का निरीक्षण करने आयुक्त सुमित कुमार अग्रवाल पहुँचे।

आज सुबह 8:30 बजे उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मोर जमीन मोर मकान के तहत गोकुल नगर के फ्लैट एवं गणपति विहार के पीछे मां कर्मा इत्यादि का निरीक्षण किया।

पीएम आवास की जानकारी मौजूद अधिकारियों से ली।उन्होंने बचे हुए प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने जानकारी में प्रगति रिपोर्ट देते हुए बताया कि सभी पीएम आवास महान पूरी तरह से तैयार है।

कमिश्नर ने कहा कि बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही।आवास योजना के तहत पूर्ण एवं निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आयुक्त श्री अग्रवाल ने कहा कि, शासन की बहुत महत्वकांक्षी योजना है। योजना अनुसार बेघरों को नियमानुसार आवास आबंटन करना है।

आबंटन के लिए निर्माण में तेजी लाकर सभी क्षेत्र के निर्माणाधीन बचे हुए आवासो को जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि बेघर परिवार का स्वयं के आवास का सपना साकार हो सकें।

आयुक्त ने निरीक्षण के मौके पर हितग्राहियों से बातचीत की और योजना के तहत आवास निर्माण एवं अन्य मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और किसी भी प्रकार की शिकायतों का जल्द निवारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान संबंधित अधिकारी सुरेश केवलानी,उपअभियंता हरिशंकर साहू व सी एलटीसी एक्सपर्ट सहित पीएमसी के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button