ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

मेयर ने कहा राजनीति नहीं कार्रवाही करने निकले है,भाजपा, कांग्रेस की बात नही,सभी अतिक्रमण हटेंगे

दुर्ग/ नगर पालिक निगम महापौर अल्का बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी शेखर चन्द्राकर, शिव नायक,लीलाघर पाल,पार्षद मनोज सोनी के साथ खुद खड़े होकर क्षेत्र की नाली की सफाई कराई।

यह नाली कई महीनों से साफ नहीं की गई थी। महापौर ने सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी टीम के साथ दीपक नगर वार्ड 23 क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र के आसपास नाली स्लैब को हटवाकर सफाई कराई। इसके बाद दीपक नगर के गलियों के अलावा दीपक नगर से स्टेशन जाने वाली मार्ग से  गली न. 2,3,4,5 सहित विभिन्न गलियों का निरीक्षण करते हुए सफाई करवाई। महापौर ने कहा राजनीति नही कार्रवाही करने निकले है,भाजपा,कांग्रेस की बात नही सभी के अतिक्रमण हटाये जायेगे नही होगा कोई भेदभाव।

महापौर व सभापति ने दुकानदार से नाली के भीतर कचरा नही डालने की समझाइस के साथ जुर्माना राशि वसूल किया।उन्होंने कहा सभी दुकानदार कचरा डस्टबिन में डाले।सड़क पर बिल्डिंग निर्माण मटेरियल देख नाराजगी व्यक्त करते हुए जुर्माना की कार्रवाही के निर्देश दिए।

दीपक नगर क्षेत्र के दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से नाली क्षेत्र सीमा के अंतर्गत करने कहा। साथ ही कहा कि कब्जेधारी नोटिस के बाद भी नहीं हटे तो निगम कार्रवाई करेगी। महापौर अलका बाघमार ने नाली सफाई कार्य में बाधित स्लैब लगाने वालों को 24 घंटे में हटाने कहा|

उन्होंने रेवा तालाब की सफाई करवाना के लिए अधिकारियों7 को निर्देश दिये। सुबह निरीक्षण के दौरान पार्षद संजय अग्रवाल,युवराज निकुंम,गुड्डी यादव, उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी,शोएब अहमद सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button