ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
क्राइमछत्तीसगढ़

सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार

भिलाई। सोशल मीडिया में वायरल हुए मारपीट प्रकरण में थाना सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी और 05 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन विश्वास के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, बलवा और धमकी देने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित से विवाद के बाद हुई मारपीट

प्रार्थी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी एक युवती से मित्रता थी, जिसके बाद संपर्क समाप्त हो गया था। इसके बाद 5 जून 2026 को उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को उक्त युवती का बॉयफ्रेंड बताया और मिलने की बात कही।

प्रार्थी द्वारा मना किए जाने के बावजूद 6 जून को दोबारा कॉल कर उसे मिलने के लिए बुलाया गया। इसके बाद रात लगभग 9:30 बजे प्रार्थी अपने चचेरे भाई के साथ नेहरू नगर स्थित अमनिक कैफे पहुंचा, जहां आरोपियों से उसका सामना हुआ।

बातचीत के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों एवं प्लास्टिक पाइप से मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 801/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 191(2), 191(3) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंकज विश्वकर्मा (21 वर्ष) निवासी कातुलबोर्ड मिलन चौक, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग तथा 05 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय एवं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है।

घटना का कारण

पूर्व परिचय को लेकर उत्पन्न विवाद एवं आपसी रंजिश।

घटनास्थल

अमनिक कैफे के पास, नेहरू नगर, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

  • घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक पाइप
  • अन्य संबंधित सामग्री

दुर्ग पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, बलवा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button