आदिमजाति कल्याण विभाग दुर्ग में विदाई समारोह, शोभा बाई साहू और सखाराम चंद्राकर को दी गई भावभीनी विदाई

दुर्ग। आज दिनांक 01 सितंबर 2025 को जिला कलेक्टोरेट सभागार में आदिमजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत पदस्थ रही शोभा बाई साहू और सखाराम चंद्राकर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम हरिवंश सिंह मिरी, तहसीलदार गुप्ता, एसडीएम पीसदा, सहायक आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग अविनाश वास, कार्यालय स्टाफ, अधीक्षकगण, आदिमजाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ 30183 के पदाधिकारी और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



समारोह में वक्ताओं ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल की यादें साझा कीं और उनके योगदान को सराहा। शोभा बाई साहू ने विभाग में 37 वर्ष तक सेवा दी, वहीं सखाराम चंद्राकर ने 40 वर्षों तक अपनी निष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं दीं। उल्लेखनीय है कि चंद्राकर वर्तमान में कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भी रहे।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं दीं।














