ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़दुर्ग

यातायात सुरक्षा को लेकर दुर्ग पुलिस की पहल, भिलाई इस्पात संयंत्र के ट्रेड यूनियनों के साथ जागरूकता बैठक

भिलाई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात पुलिस भिलाई ने ऑपरेशन सुरक्षा के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।

मंगलवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों के ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता को लेकर विस्तार से समझाइश दी गई।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र परिसर के साथ-साथ भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में भी यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित और क्रमबद्ध यातायात जांच अभियान चलाने की जानकारी भी दी गई।

बैठक में मौजूद ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों ने दुर्ग पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों और श्रमिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button