ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

“दुर्ग रेंज आईजी ने दिए यातायात सुधार के सख्त निर्देश: जागरूकता अभियान तेज और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई का आदेश

दुर्ग | पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  राम गोपाल गर्ग ने दुर्ग जिले की यातायात शाखा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सु रिचा मिश्रा और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना था।

बैठक में यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी चार्ट का पालन सुनिश्चित करने एवं अपने ड्यूटी क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने की बात कही। इसके साथ ही, उपलब्ध उपकरणों के सही उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

गर्ग ने बैठक में कहा कि यातायात जागरूकता अभियान अधिक से अधिक और भी चलाने की बात कही एवं अनधिकृत और मॉडिफाइड वाहनों, तेज गति से चलने वाले वाहनों और स्टंट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, खराब वाहनों को मार्ग से हटाने और यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

आगामी वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान होने वाले आयोजनों में यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष तैयारी करने की आवश्यकता बताई गई। यातायात ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पूर्ण ईमानदारी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह बैठक दुर्ग पुलिस की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों को शीघ्रता से लागू करने का निर्देश दिया है ताकि जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button