ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

48 लाख से बनेगा मुक्त नगर में सड़क सुधरेगी व नाली निर्माण से नही होगी जाम,विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड आदर्श नगर क्षेत्र वार्ड 43 के नागरिकों को जल्द जर्जर सड़क से निजात मिलने वाली है। विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल,

सभापति राजेश यादव व एमआईसी सदस्य पार्षद दीपक साहू ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में दो स्थान पर 48 लाख 59 हज़ार की लागत होने वाले सड़क सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

पार्षद दीपक साहू एवं  वार्ड के नागरिकों की मांग के अनुरूप शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर भूमिपूजन किया गया।

वार्ड के सड़क व नाली को दुरुस्त करने की मांग की गई थी।जिसे  भूमिपूजन कर आज पूरी की गई।सड़क सीमेंटीकरण होने से आवागमन में सहूलियत के साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी।

बता दे कि वार्ड क. 43 मनोज सिह के घर से अजय मिश्रा के घर तक एवं छत्तीसगढ़ आंगन के पास अन्य गलियों में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य लागत 18 लाख की राशि से निर्माण होगा ।

15वें वित्त से मुक्त नगर सहगल आटो वर्मा घर से लेकर इलेक्ट्रिकल तक एवं दिल्लीवार तक नाला निर्माण कार्य।

जिसकी लागत 30 लाख 59 हज़ार से बनाया जाएगा नाली।जानकारी के मुताबिक दोनो निर्माण कार्य सड़क/नाली निर्माण कुल लागत 48 लाख 59 हज़ार है।

इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने विधायक/महापौर को निर्माण कार्य की भूमिपूजन किये जाने पर उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौके पर मौजूद असफरो व निर्माण एजेंसी को सड़क एवं नाली निर्माण कार्य में पानी न रुके ऐसी ढलान और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा।

इस अवसर पर सभापति राजेश यादव,पार्षद दीपक साहू, काशीराम कोसरे,मनीष साहू कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन,विनायक नातू,उपअभियंता करण यादव,उपअभियंता प्रेरणा दुबे,अनिकेत यादव के अलावा भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button