ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,आरोपी को जामगांव आर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग  : दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जामगांव आर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से शराब व मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम औरी नहर नाली पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। जांच के दौरान वाहन की टंकी में रखी लाल रंग की प्लास्टिक बोरी से 30 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

जप्त की गई सामग्री में 30 पौवा अंग्रेजी शराब और मोटरसाइकिल शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 36,000 रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ थाना जामगांव आर में अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान संतोष जांगड़े, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बोरवाय, थाना जामगांव आर के रूप में हुई है।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों से भी ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button