ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

महापौर अलका बाघमार की पहल पर दुर्ग को विकास कार्यों की शहरवासियों को बड़ी सैगात

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के चहुँमुखी विकास को नई गति प्रदान करने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है।महापौर अलका बाघमार की दूरदर्शी सोच और सतत प्रयासों के फलस्वरूप दुर्ग को 2 नई फोरलेन सड़कों के साथ ही एक अत्याधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग ज़ोन मिलने जा रहा है। साथ ही सिकोला नाला की वर्षों पुरानी मांग भी अब पूरी होगी। इन कार्यों की स्वीकृति से दुर्ग विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा। कुल 38.95 करोड़ की राशि 5 प्रमुख विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है।

महापौर के द्वारा निरंतर वार्डो का दौरा कर  जनता की मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। शहर दुर्ग की जनता को सुविधा और सहूलियत देने के उद्देश्य से की गई मांग के तहत उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग को मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, अधोसंरचना मद एवं सेंट्रल लाइब्रेरी योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

महापौर अलका बाघमार ने बताया कि स्वीकृत बजट के अंतर्गत:

अधोसंरचना मद से साइंस कॉलेज के पास जी.ई. रोड से स्टेशन रोड तक फोरलेन निर्माण हेतु 5.50 करोड़, सिकोला नाला निर्माण हेतु 3.00 करोड़, नगरोत्थान मद से स्टेशन रोड से शहीद चौक तक 800 मीटर फोरलेन सड़क हेतु 9.75 करोड़, राजेन्द्र पार्क चौक से शहीद चौक होते हुए आईएमए चौक तक चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण हेतु 9.27 करोड़, तथा 500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग ज़ोन परिसर निर्माण हेतु 11.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।इस प्रकार कुल 38.95 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

“विकास कार्य अधोसंरचना की नींव है” महापौर

महापौर बाघमार ने कहा कि यह स्वीकृति केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि दुर्ग की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत अधोसंरचना की नींव है। शिक्षा, यातायात और नगरीय व्यवस्था के क्षेत्र में यह पहल दुर्ग को प्रदेश के अग्रणी शहरों में स्थान दिलाएगी।

“महापौर अलका बाघमार ने मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया।”

महापौर अलका बाघमार ने शासन से 38 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दुर्ग की जनता और पूरे भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आभार जताते हुए कहा कि “दुर्ग अब तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।” साथ ही महापौर ने कहा कि यह स्वीकृति दुर्ग शहर के विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button