ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, ट्रिपल इंजन सरकार से मिली विकास की दिशा

दुर्ग। दुर्ग निगम चुनाव में नवनिर्वाचित महापौर और भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद, विधायक गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किये और दुर्ग में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास की गति को और बढ़ाने मार्गदर्शन प्राप्त किये।

इसके पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भी सौजन्य मुलाकात कर एक एक पार्षद से परिचय प्राप्त किये और जीत की बधाई देते हुए निगम चुनाव में शीर्ष नेतृत्व से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किये।

निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार की ऐतिहासिक जीत और 40 सीट पर भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत मिलने पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर विधायक गजेन्द्र यादव के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुँचे जहाँ विधायक श्री यादव ने महापौर के साथ सभी पार्षदों का क्रमशः व्यक्तिगत परिचय कराये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदो को नये दायित्व एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनायें दिए। जनता द्वारा भाजपा पर विश्वास कर जो अपार समर्थन दिए है उन पर खरा उतरकर कार्य करने उत्साहवर्धन किये।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह ऐतिहासिक जीत प्रत्याशी, कार्यकर्त्ताओ के संघर्ष और कार्यशक्ति का प्रतीक है और यह भाजपा के प्रति जनता के गहरे विश्वास को भी दर्शाता है।

महापौर अलका बाघमार और सभी पार्षदो ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गए ऐतिहासिक कार्यों और दुर्गवासियों को मिले विकास कार्यों सौगात के फलस्वरुप दुर्ग जीत का रिकॉर्ड बना।

विष्णु का सुशासन, गजेन्द्र यादव पर विश्वास और ट्रिपल इंजन सरकार पर टिकी रही दुर्ग की आस। उन्होंने निगम चुनाव में वरिष्ठ नेताओं से मिले मार्गदर्शन और दुर्ग के सभी कार्यकर्त्ताओ के अथक प्रयास से दुर्ग निगम चुनाव में रिकॉर्ड बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button