ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
कवर्धा

लगातार हत्याओं से दहला कवर्धा, गला रेतकर अधेड़ की हत्या से गांव में दहशत

कवर्धा  | पांडातराई थाना क्षेत्र के महली गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 40 वर्षीय रामगुलाल धुर्वे की उनके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग खौफ में हैं। यह दो दिन में दूसरी हत्या है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब रामगुलाल घर में अकेले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर के आंगन में घुसा और धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने रामगुलाल को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी, हत्या की वजह अब तक अज्ञात
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है, हालांकि हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

लगातार हत्याओं से गांवों में दहशत का माहौल
इस घटना से एक दिन पहले ही पास के प्रभाटोला गांव (पोड़ी क्षेत्र) में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। दो दिन में दो निर्मम हत्याओं से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।

पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button