ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
कवर्धा

फर्जी डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, कलेक्टोरेट में कर रहा था निरीक्षण

कवर्धा, । जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक युवक ने खुद को डिप्टी कलेक्टर बताकर कलेक्टोरेट परिसर में निरीक्षण करना शुरू कर दिया। संदेह होने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फर्जी अधिकारी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी शम्मी सिंह ठाकुर नामक युवक खुद को डिप्टी कलेक्टर बताकर कलेक्टोरेट पहुंचा था। वह अपने साथ एक ड्राइवर और एक स्टेनो को लेकर पहुंचा और सरकारी अधिकारी की तरह निरीक्षण करने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर स्थानीय कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीनों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है, जिससे उसके इरादों पर और भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल, सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के नेटवर्क और मकसद की गहराई से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button