ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
छत्तीसगढ़

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता FIH हॉकी महिला नेशन्स कप, देशभर में खुशी की लहर’

’वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’

रायपुर :  भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थ्प्भ् हॉकी महिला नेशन्स कप का खिताब अपने नाम कर देश को गौरवान्वित किया है। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अदम्य आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक सफलता अर्जित की।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सपोर्ट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जिस जुनून, समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों के अथक परिश्रम के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जिन्होंने टीम को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह जीत देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और खेलों के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगी।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय महिला हॉकी टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button