ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का विधायक गजेंद्र के निवास पर सम्मान

दुर्ग। केंद्रीय राज्यमंत्री (शहरी एवं आवास) तोखन साहू आज दुर्ग प्रवास के दौरान विधायक गजेंद्र यादव के निज निवास पहुँचे और परिवारजनों से मुलाक़ात किये। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं से भी मुलाकात किये। शहर के विकास को लेकर उनसे चर्चा किये।

जिला साहू समाज द्वारा विवाह योग्य युवक युवतियों के जिलास्तरीय परिचय सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे केंद्रीय राज्यमंत्री (शहरी एवं आवास) तोखन साहू दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के विद्युत नगर स्थित निवास पहुँचे।

पहली बार निवास आगमन पर विधायक यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किये। परिवारजनों से मुलाकात किये। विधायक यादव ने दुर्ग विधानसभा में विकास कार्यों और संचालित योजनाओं को लेकर जानकारी दिए और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किये।

विधायक बनने के बाद जनता से किये वादे जनसम्पर्क के दौरान मांग अनुरूप शहर में विकास कार्यों की मिल चुकी स्वीकृति की जानकारी दिए, जिस पर उन्होंने बहुत कम समय में इतने विकास कार्यों की सौगात दिलाने पर शुभकामनायें दिए।

इसके पूर्व मंत्री तोखन साहू जी ने उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात किये। विधायक यादव ने सभी से मंत्री का व्यक्तिगत परिचय कराये। इस दौरान  जिलाउपाध्यक्ष विनायक नातू, पार्षद मनीष साहू, शशि बाई साहू, शिवेंद्र परिहार, चंद्रशेखर चंद्राकर, कार्यकर्त्ता साजन जोसफ, सोहन जैन, अनिकेत यादव, कृष्णा सिंह, शुभम साहू, झरना वर्मा,अल्का बाघमार, जयश्री राजपूत, मौसमी ताम्रकार, ममता देवांगन, मंजू पाण्डेय, महेंद्र लोढ़ा, कोमल देवांगन, देवानंद वर्मा, अनूप सोनी, आशीष नीमजे, आसिफ अली, उत्तम साहू, अक्षत झा, अजय कन्नौजिया, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button