ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ...
दुर्ग

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार 3 नाबालिगों को मारी टक्कर, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

दुर्ग | दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल जिला अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

घटना ग्रीन चौक के पास रात करीब 11 बजे हुई, जब स्कार्पियो (CG 08 AR 8822) ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी। सूचना मिलने पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

नशे में धुत था स्कार्पियो चालक
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना के वक्त स्कार्पियो चालक नशे की हालत में था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कई भरी और खाली बियर की बोतलें बरामद हुईं। गाड़ी चला रहा व्यक्ति, चूड़ामणि साहू, राजनांदगांव का निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से यह दुर्घटना हुई।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने आरोपी चालक को तत्काल हिरासत में लिया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button