ब्रेकिंग
करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि... लोकभवन में 29 अक्टूबर को स्काउट्स-गाइड्स को मिला राज्यपाल के हाथों राज्य पुरस्कार दुर्ग में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर यातायात प्लान जारी बालोद में ANTF की बड़ी कार्रवाई: कार से हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, ₹11.83 लाख की सामग्री जब्त छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, बड़े तस्करों और आर्थिक नेटवर्क पर होगी कार्रव... दुर्ग में अवैध ब्याज वसूली का मामला: दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ₹3.79 लाख नकद और ब्लैंक चेक बरामद बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

-दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वितरित कर लगाया जाएगा लाइट,

दुर्ग/29 अक्टूबर/नगर पालिक निगम।दीपावली पर्व पर दुर्ग शहर को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर पालिक निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर निगम के विद्युत विभाग की टीम ने शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने और नए लाइट लगाने का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सड़कों, चौक-चौराहों एवं विभिन्न मोहल्लों में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान नागरिकों को अंधेरे और खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का सामना न करना पड़े।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि दीपावली से पहले शहर के हर वार्ड में बेहतर रोशनी उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एमआईसी की पिछली बैठक में ही सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया था, जिसके अनुरूप निगम की विद्युत टीम लगातार कार्य कर रही है।

महापौर ने बताया कि शहर की स्ट्रीट लाइटों के नियमित रखरखाव एवं मरम्मत के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। इसके माध्यम से खराब लाइटों की समय पर मरम्मत और विद्युत व्यवस्था के रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के सभी वार्डों के लिए 600 नई लाइटें मंगाई गई हैं, जिन्हें सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वितरित कर लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर रोशनी के लिए ट्यूबलर पोल एवं हाईमास्ट लाइट लगाने की भी योजना है।

लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि खराब लाइटों के कारण अंधेरे में रहने वाले क्षेत्रों में दोबारा रोशनी की व्यवस्था की जा सके।निगम के विद्युत विभाग की टीमों को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपकर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन क्षेत्रों में लाइटों की आवश्यकता है,वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है।दीपावली के अवसर पर शहर की सड़कें और गलियां रोशनी से जगमग रहें तथा नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button