ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

क्रिश्चियन हॉस्पिटल धमतरी (बठेना) में षडयंत्र पूर्वक मरीजों की हत्या और लूट के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी ने किया विरोध प्रदर्शन

धमतरी | क्रिश्चियन अस्पताल धमतरी में लगातार मरीज को षडयंत्र पूर्वक डॉक्टरों द्वारा लापरवाही कर पैसा लूटा जा रहा है और मरीज के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसकी सजा आम नागरिक लगातार भुगत रहे अलग-अलग ग्रामों से दूरदराज के क्षेत्र से मरीज बड़ी उम्मीद के साथ अस्पताल तक पहुंचाते हैं|

अस्पताल आने पर उनको उचित इलाज का भरोसा देकर भर्ती किया जाता है भर्ती करते ही डॉक्टर की और अस्पताल प्रबंधन की लूट शुरू हो जाती है और मरीज को बिना इलाज केवल पैसे लूटकर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है जिससे मरीजों की मृत्यु हो जा रही है यह कोई एक घटना नहीं लगातार इस प्रकार की घटना क्रिश्चियन अस्पताल धमतरी में पाया जाता रहा हैं|

वर्तमान में ग्राम सिसिदा की गर्भवती महिला को केवल 3 घंटे अस्पताल में रखे 17000 रूपये वसूला गया और जीवित बच्चों को मृत बताकर रायपुर रिफर करने के लिए फॉरवर्ड कर दिया गया क्या जबकि बच्चे का पैर गर्भ से बाहर आ चुका था इनके अलावा कंडेल की छोटेलाल कुर्रे को इमर्जेंसी वार्ड में दुर्घटना होने पर भर्ती करने के 24 घंटे बाद तक भी इलाज नहीं मिल पाया 24 घंटे बाद उसका MRI रिपोर्ट मिलने पर इलाज की कारवाही की गई और दो दिन रखने के बाद उनको दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया|

जिससे छोटेलाल कुर्रे की मौत हो गई ऐसे लगातार घटनाएं और लूट हॉस्पिटल में होता रहा है साथ ही हॉस्पिटल के अंदर संचालित नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को फेल होने का डर दिखाकर जबरदस्ती चर्च में ले जाकर प्रार्थना करवाया जा रहा है और धर्मांतरण करने का खेल खेला जा रहा है।

हिंदू बच्चों को उनके आस्था का पालन करने से रोका जा रहा है। हिंदू त्यौहार पर छुट्टियों पर पाबंदी लगाया जाता है। इस प्रकार लूट हत्या और मानव अधिकार हनन तथा धार्मिक भावना आहत करने का काम अस्पताल में निरंतर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक हिंदू परिवार को टारगेट करके किया जा रहा है|

पूर्व में भी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मरीजों की लूट और हत्या के खिलाफ F I R थाने में दर्ज किया जा चुका है कई बार अस्पताल के ऊपर पेनाल्टी लगाई जा चुकी है कोरोना काल में भी अस्पताल में मरीजों की हत्या किया गया जिसके खिलाफ शिकायत और कारवाही दोनों हुआ था फिर भी पैसों के दम पर अधिकारियों साठगांठ कर क्रिश्चन अस्पताल बठेना लगातार आम मरीजों की हत्या कर जान ले रहा है और शासन प्रशासन मौन है।

जिसके खिलाफ मजबूर होकर संगठन ने कड़ी कारवाही हेतु धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया और अस्पताल के ऊपर कारवाही कर पूरी तरह सील करने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।

आंदोलन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष यशवंत साहू, जिलामंत्री रामचंद देवांगन, जिला सह मंत्री दीपक सोनी, जिला संयोजक रवि कुमार साहू, जिला सह संयोजक तुषार साहू, जिला बलोपासना प्रमुख देवेंद्र साहू,जिला विशेष संपर्क प्रमुख इंद्र कुमार निखिल, जिला प्रचार प्रमुख योगेंद्र साहू ,जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी भूमिका कोर्राम,जिला सह संयोजिका दुर्गावाहिनी कविता कुर्रे,कुरूद प्रखंड अध्यक्ष जी, कुरूद प्रखंड मंत्री मिथलेश साहू ,धमतरी प्रखंड मंत्री दिलीप साहू,प्रखंड गौरक्षा प्रमुख नमन जैन,छत्रपाल साहू, कुंजबिहारी जी, नेमचंद साहू, दीपक साहू,विष्णु साहू, धनेश्वर साहू, केशव साहू, मुकेश साहू, निर्मला ध्रुव के साथ समस्त नगर ग्राम खण्ड प्रखंड के दायित्व वान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button