ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
व्यापर

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में भाव पहुंचे नई ऊंचाई पर

नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार (25 नवंबर) को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। सुबह-सुबह ही 22 कैरेट सोने का भाव 1380 रुपये और चांदी के दाम 2450 रुपये बढ़ गए। इसके बाद 22 कैरेट सोना 115,353 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 125,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 157,690 रुपये प्रति किग्रा दर्ज किया गया।

विदेशी बाजार में भी तेजी देखने को मिली। अमेरिकी कॉमेक्स पर सोना 48.90 डॉलर यानी 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,143.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव 0.98 डॉलर या 1.95 प्रतिशत बढ़कर 51.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 1,375 रुपये या 1.11 प्रतिशत उछाल के साथ 125,229 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,443 रुपये या 1.58 प्रतिशत बढ़कर 156,925 रुपये प्रति 10 किग्रा पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में दाम:

  • दिल्ली: 22 कैरेट सोना 114,941 रुपये, 24 कैरेट सोना 125,390 रुपये, चांदी 157,160 रुपये प्रति किग्रा।
  • मुंबई: 22 कैरेट सोना 115,115 रुपये, 24 कैरेट सोना 125,580 रुपये, चांदी 157,450 रुपये।
  • कोलकाता: 22 कैरेट सोना 114,959 रुपये, 24 कैरेट सोना 125,410 रुपये, चांदी 157,240 रुपये।
  • चेन्नई: 22 कैरेट सोना 115,454 रुपये, 24 कैरेट सोना 125,950 रुपये, चांदी 157,910 रुपये।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में तेजी और घरेलू मांग के बढ़ने से सोने-चांदी के दामों में यह उछाल आया है। निवेशकों और ज्वेलर्स के लिए यह समय सोने और चांदी में खरीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button