ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति का बड़ा आयोजन: मोहम्मद दानिश ने दुर्ग में दिखाया अपना हुनर

दुर्ग। श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 57 वां वर्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंडियन आइडल के सिंगर मोहम्मद दानिश का लाइव कान्टेस्ट का आयोजन रात्रि 9 बजे से प्रारंभ हुआ पुरे दुर्ग शहर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से दर्शकों का आगमन हुआ। खासतौर पर युवाओं ने भारी उत्साह देखने को मिला। इंडिया आइडल मंच से पुरे देश में अपनी पहचान बनाने वाले मोहम्मद दानिश को लाइव सुनने  बड़ी संख्या में संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्थान के लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दी।

इस लाइव कांस्टेंट को देखने के लिए युवक युवतियों में काफी उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का प्रारंभ दिपप्रज्वलन अतिथियों के स्वागत सत्कार एवं उद्धबोधन के साथ गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। आयोजन में कार्यक्रम के अतिथि  ललित चन्द्राकार विधायक दुर्ग ग्रामीण, गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर समिति के संरक्षक संतोष रूंगटा, संजय रुंगटा,यूं टोपिया के संचालक पिंटू गर्ग, पार्षद रिषभ जैन सहित समिति के अध्यक्ष रवि पीआरडी कार्यकारी अध्यक्ष विकेश मिश्रा, महासचिव मनोज शर्मा उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में ललित चंद्राकर ने समिति के 57 वर्षों के कार्यों कि प्रशंसा करते हुए कहा कि मां भगवती का यह मंच बहुत से कलाकारों को स्टार बना दिया है।

गजेंद्र यादव ने समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शहर की सबसे पुरानी और बड़ी संस्था है यहां आना अपने आप में गौरव की बात है। स्वागत भाषण मनोज शर्मा ने आभार विकेश मिश्रा ने किया। मोहम्मद दानिश ने मंच में आते ही गणेश जी एवं माता के भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इसके बाद उन्होंने ने नये पुराने गीतों से वहां उपस्थित सभी युवाओं सहित कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों को झुमने में मजबुर कर दिया।

मोहम्मद दानिश ने कहा मैं बहुत से कार्यक्रम दिये है पर जो प्यार स्नेह आप लोगों ने दिया यह सदैव याद रहेगा । उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संजय रूंगटा, चतुर्भुज राठी, कृष्ण कुमार दुबे, विनित जैन, किशोर जैन, शैलेश तिवारी, सतिश कश्यप, विवेक मिश्रा, मुकेश राठी  सहित पुरी समिति के सदस्य नगरवासियों सहित विभिन्न जिलों से आए हुए लोगों ने पूरा आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button