ब्रेकिंग
डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़

नाले में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदा स्थित टेमरी नाले के पास शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और घटनास्थल पर खून फैला हुआ था।

ग्रामीणों ने नाले के पास शव देखकर तत्काल पुलगांव पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश कांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की शिनाख्त और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button