ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि...
छत्तीसगढ़

टीबी मुक्त भारत अभियान को तेज़ी देंगे राज्य, नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रियों संग की अहम बैठक

रायपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रियों तथा मुख्य सचिवों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में छत्तीसगढ़ की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं मुख्य सचिव विकासशील शामिल हुए।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में लगातार अभियान चलाकर कई गांवों और ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है तथा इस दिशा में प्रभावी कार्य जारी है।

केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केंद्र और राज्य सरकारों के साझा प्रयासों तथा बेहतर समन्वय से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी राज्यों के सहयोग और जनभागीदारी से देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प पूरा होगा।

नड्डा ने बैठक में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, नियमित और पूर्ण उपचार, हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान तथा त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों तक समय पर पहुंचना और उन्हें निरंतर उपचार से जोड़ना ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनसहयोग से ही टीबी उन्मूलन अभियान को व्यापक सफलता मिल सकती है।

बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button