ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

ऑपरेशर – सुरक्षा” अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौको चौराहो में दो पहिया में तीन सवारी, मोडीफाई सायलेंसर, नशे में वाहन चलाने वाले एवं बिना नंबर वाले वाहनो पर की गई कार्यवाही

दुर्ग  | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना,

सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

कल दिनांक 04 जून को रात्रि 07.00 बजे से 11.00 बजे तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष चेकिंग पाइंट लगाकर दो पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले, अमानक मोडिफाई सायलेंसर, बिना नंबर एवं शराब पीकर वाहन चालन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

जिसमें कुल-298 लापरवाह वाहन चालको पर कार्यवाही की गई शराब के नशे में वाहन चलाने वाले को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक कर कुल-08 ऐसे वाहन चालक वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जिस पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको से 10 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

ऐसे वाहन चालको के लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा गया है। दो पहिया वाहन में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले प्रत्येक वाहन चालक पर 5 हजार रूपये समन शुल्क वसूल की गई। साथ ही अमानक सायलेंसर को कार्यवाही स्थल पर ही निकालकर जप्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button