ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र अभियान चलाया। पुलिस टीम ने चोरी हुए वाहनों की खोजबीन के लिए जगह-जगह छापेमारी की और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी बच्चन मानिकपुरी, पिता स्व. जोगीदास मानिकपुरी (उम्र 25 वर्ष) निवासी वार्ड क्र. 39, मुकुंद भवन के नीचे बैजनाथपारा दुर्ग को गिरफ्तार किया, जो थाना सिटी कोतवाली दुर्ग का निगरानी बदमाश है। उसके साथ एक अन्य आरोपी सुनील कसेर (उम्र 25 वर्ष), निवासी शीतला नगर वार्ड क्र. 05 संतोषी मंदिर के पास दुर्ग को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी हुए दो पहिया वाहन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 80,000 रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपी बच्चन मानिकपुरी ने बताया कि उसने एक और वाहन चोरी कर केलाबाड़ी दुर्ग में छोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।

इस वाहन का स्वामी अभी तक अज्ञात है, लेकिन पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में सशक्त एप के माध्यम से जाँच की गई, और वह वाहन थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 607/2024 से संबंधित पाया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, चेतन साहू, आरक्षक केशव कुमार, विकास तिवारी, प्रशांत पाटनकर और शरद सिंह राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button