ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत इंडियन किड्स स्कूल, बघेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बघेरा  ; राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत दिनांक 23.01.2026 को यातायात पुलिस द्वारा इंडियन किड्स स्कूल, बघेरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए शॉर्ट वीडियो के माध्यम से यह समझाया गया कि सड़क पर की जाने वाली छोटी-छोटी लापरवाहियाँ किस प्रकार गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं।

वीडियो प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज गति, यातायात नियमों की अनदेखी, तथा नशे की अवस्था में वाहन चलाने जैसी गंभीर त्रुटियों के दुष्परिणामों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया। उपस्थित जनसमूह को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार के नशे की अवस्था में वाहन न चलाने की सख्त अपील की गई।

 

यातायात पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि बच्चों में कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा की समझ विकसित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवारजनों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक व्यवहार विकसित करना एवं दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button