ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन “विश्वास” के अंतर्गत नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,नशीली दवाओं के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

पद्मनाभपुर | पद्मनाभपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जिसमें आरोपी के कब्जे से 07 नग सफेद प्लास्टिक की बोरियों में नशीली दवाई बरामद किया गया है।आरोपी वैभव खण्डेलवाल को गिर० कर माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया है। उक्त प्रकरण में आरोपी वैभव खण्डेलवाल के द्वारा उसके मेमोरेण्डम कथन में बताए गए अन्य संदेहियों की पतासाजी की जा रही थी।

मुखबीर से पता चला कि आरोपी कुणाल यादव, वासू सिंह राजपूत एवं अब्दुल अलीम पोटिया रोड एक रेस्टोरेन्ट के पास बैठे हैं।सूचना प्राप्त होने पर तस्दीक हेतु गवाहों को साथ लेकर घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया।

 

उक्त अपराध धारा की घटना के संबंध में अवगत कराकर धारा 50 एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर आरोपियो का जामा तलाशी लेने पर क्रमशः आरोपी कुणाल यादव से अल्प्रज़ोलम की 01 स्ट्रीप कुल 10 गोली, एवं आरोपी वासु सिंह राजपुत से अल्प्रज़ोलम की 02 स्ट्रीप कुल 20 गोली, तथा आरोपी अब्दुल अलीम से अल्प्रज़ोलम की कुल 15 गोली बरामद कर मौके पर विधिवत सीलबंद किया गया है। मामले में आरोपीगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई। मामले में आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

आरोपी गण-

  • कुणाल यादव पिता उम्र 21 साल पता-शंकर नगर
  • वासु सिंह राजपूत उम्र 21 साल, दुर्गा चौक शंकर नगर,
  • अब्दुल अलीम उम्र 27 साल हुडको थाना भिलाई नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button