ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू और चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना सुपेला पुलिस ने धारदार हथियार से लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन युवकों को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 धारदार हथियार (चाकू व चापड़) जब्त किए हैं। सभी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

20 सितंबर 2025 को पुलिस को लगातार तीन जगहों से सूचना मिली:

  • फरीद नगर मैदान के पास एक युवक चापड़ लहराते हुए लोगों को डरा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर राज किशोर राम (22) निवासी भिलाई नगर को पकड़ा।
  • स्लाटर हाउस, आर.के. मैदान के पास सी.एच. रामा राव (26) निवासी कोसा नाला सुपेला चाकू लहराते मिला।
  • संजय नगर सुपेला मार्केट के पास बी. कार्तिक (22) निवासी भिलाई नगर चापड़ लेकर लोगों को धमका रहा था।

तीनों को पकड़कर उनके पास से धारदार हथियार बरामद किए गए और क्रमशः अपराध क्रमांक 1126/2025, 1128/2025 व 1129/2025 दर्ज किए गए।

टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव, सउनि राजेश देवांगन, मोतीलाल खुरसे, राजेया तिवारी, आरक्षक योगेश चन्द्राकर, गंभीर जाट, मिथलेश साहू, धर्मेन्द्र सूर्यवंशी और गौरव पाण्डेय की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button