ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़

भिलाई में शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी दंपति सहित 5 गिरफ्तार

दुर्ग । चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव, उसकी पत्नी डाली नामदेव समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने दो फर्जी फर्म—निशा बिजनेस कन्सलटेंट प्राइवेट लिमिटेड (सूर्या मॉल) और यूनिक इन्वेस्टमेंट साल्यूशन (सुपेला चौक)—बनाकर लाखों रुपए का निवेश कराकर ठगी की।

ऐसे देते थे लालच

आरोपी शेयर मार्केट में निवेश कर एक वर्ष में रकम दोगुनी करने और हर महीने 20 से 40 प्रतिशत मुनाफे का लालच देते थे। कन्सलटेंट को भी 10–15% कमीशन देकर नए निवेशक जोड़ते थे। वास्तव में रकम शेयर बाजार में निवेश करने के बजाय केवल मनी रोलिंग की जाती थी। ग्राहकों को भरोसा दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज, मिरर इमेज कंप्यूटर आईडी और पासवर्ड तैयार कर व्हाट्सऐप पर भेजे जाते थे।

करोड़ों की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से धोखाधड़ी से कमाई गई करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें हार्ले डेविडसन बाइक, टाटा कर्व कार, सोने-चांदी के जेवर, महंगे मोबाइल (वरटू सहित), लैपटॉप, नगदी, बैंक दस्तावेज और निवेश-खर्च से जुड़े रजिस्टर शामिल हैं। जांच में अब तक लगभग 10–12 करोड़ रुपये की ठगी के सबूत मिले हैं।

शिकायत से खुला राज़

पीड़ित करण शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने उससे और उसके साथियों से करीब 66.47 लाख रुपये की ठगी की। शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी

  1. स्नेहांशु नामदेव (37) निवासी साईविला जंजगिरी

  2. डाली नामदेव (35) पत्नी स्नेहांशु नामदेव

  3. निशा मानिकपुरी (26) निवासी विजय नगर दुर्ग

  4. धातरी कोसरे (24) निवासी डीपाकेट मरोदा भिलाई

  5. शुभम गुप्ता (25) निवासी कृपाल नगर कोहका

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button