ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कामयाबी: लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | प्रार्थी कृपाराम रवानी पिता स्व. हरिराम रवानी उम्र 70 वर्ष पता बी.एम वाय चरोदा संगम चौक थाना पुरानी भिलाई के लड़का को रायपुर मंत्रालय में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 62 हजार रूपयें कि ठगी करने की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपीयान अंजली कर्मकार पिता बी. एल कर्मकार उम्र 43 वर्ष एवं सुरेश तिवारी पिता संताराम तिवारी उम्र 38 वर्ष साकियान राधा कृष्ण मंदिर लोहार पारा भिलाई 03 को गिर. कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। प्रकरण में एक आरोपी सर्वजीत ग्रेवाल उर्फ पप्पू शर्मा जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था। प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु थाना पेट्रोलिंग व एसीसीयू की टीम को निर्देशित किया गया था।

दौरान विवेचना उनके परिजनों के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने पर आरोपी के वर्तमान लोकेशन मैत्रीकुंज रिसाली से हिरासत में लेकर पूछताछ कर कथन लिया जिसने बताया कि इसका अंजली व सुरेश तिवारी से जान पहचान थी। पूर्व मे लोहार पारा राधाकृष्ण मंदिर भिलाई 03 अंजली कर्मकार के मकान में यह अपने परिवार सहित किरायें में रहता था। उसी मकान में सुरेश तिवारी भी किराये से रहता था, बैंक आफ इंडिया शाखा चरोदा भिलाई 03 जिला दुर्ग मे इसका खाता क्रमांक 931010310000344 था।

इसके बैंक खाता में चेक बुक जारी हुआ था, अंजली कर्मकार एवं सुरेश तिवारी ने एक व्यक्ति से नौकरी लगाने के नाम से पैसा लिये थे। अंजली कर्मकार एवं सुरेश तिवारी ने सर्वजीत को बोला कि जिससे पैसा लिये है वह बहुत परेशान कर रहा है उसको पैसा देना है। तब अंजली कर्मकार एवं सुरेश तिवारी ने सर्वजीत को चेक मांगा तब इसके द्वारा चेक क्रमांक 490013005 को बिना कुछ लिखे कोरा चेक दिया था,

इसको मालूम था कि इसके खाता मे पैसा नही है, यह जानते हुये इसने चेक बिना हस्ताक्षर कियें दिया था। इस प्रकार आरोपीगणों द्वारा एक राय होकर रायपुर मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय भिलाई 03 पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरी. अंबर सिंह भारद्वाज, सउनि सुभाष कुमार साहू, आर. संजय मनहरे क्र 173, आर. ईश्वर भारद्वाज क्र 234 व एसीसीयू स्टाफ की उल्लेखनिय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button