ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में पवन सिंह ने न्योता भोज का कराया गया आयोजन

 संवाददाता, सौरभ साहू  :-

सूरजपुर  | शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के माध्यमिक विभाग में पवन सिंह अपनी धर्मपत्नी  कांता सिंह व अपने मित्रों सहित न्योता भोजन का आयोजन कराया।  विद्यालय के शिक्षक बिहारी लाल साहू के पहल पर अपने मित्रों के साथ विद्यालय पहुँचकर छात्रों को न्योता भोज कराया गया। विदित हो कि प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के माध्यमिक विभाग में पवन सिंह के द्वारा समस्त छात्रों को सेव, केला, मीठा आलोचक भोज कराया, जिससे छात्रों के चेहरे पर प्रसन्नता व खुशी का भाव नजर आया।

 

विद्यालय परिवार और बच्चों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और मृदुभाषी व्यवहार कुशल पवन सिंह के छात्र प्रेम की प्रशंसा की, आभार जताते हुए उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि “प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना का उद्देश्य केवल भोजन देना नहीं, बल्कि बच्चों में स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक समरसता का भाव जगाना है।

हम सभी को मिलकर इस पहल को और अधिक सशक्त बनाना चाहिए। इस अवसर पर  सिंह अपनी पत्नी  कांता सिंह, मित्र अनिल साहू देवनगर, विजय सिंह जिला समन्वयक अधिकारी, सौभाग्य दुबे सुमित साहू कवल साय सिंह , राजलाल राजवाड़े, संजीव गुप्ता व अन्य युवा साथी सभी ने मिलकर  सिंह का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया व शुभकामना दी। विद्यालय परिवार से शिक्षक बिहारी लाल साहू, वर्षा सिंह, योगेश साहू, पुष्पेन्द्र ठाकुर, गीता सिंह सहित छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में आवश्यक सहयोग दिया व धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button