ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में सड़क सुरक्षा माह के तहत रक्तदान व निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 52 लोगों ने किया रक्तदान

दुर्ग। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। गुरुवार, 9 जनवरी 2026 को दुर्ग बस स्टैंड परिसर में बालाजी ब्लड बैंक,  गणेश विनायक फाउंडेशन एवं यातायात पुलिस दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आम नागरिकों के साथ-साथ यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 52 लोगों ने रक्तदान कर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के लिए जीवनरक्षक योगदान दिया।

रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (भिलाई)  सुखनंदन राठौर द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 86 लोगों की आंखों की जांच की गई। विशेष रूप से बस चालक, कंडक्टर एवं ऑटो चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया, क्योंकि कमजोर दृष्टि सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण मानी जाती है। जांच के पश्चात जिन चालकों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) द्वारा उपस्थित लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिला स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करना और आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

आज आयोजित रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर भी इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा, जिसने जनभागीदारी के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश को मजबूती प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button