ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में मुख्यमं... बालोद में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार
छत्तीसगढ़दुर्ग

नेहरू नगर चौक की जाम की समस्या को लेकर नेहरू नगर वासियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( यातायात ) से मिलकर की चर्चा

दुर्ग | नेहरू नगर चौक की यातायात व्यवस्था को लेकर वहाँ के आम नागरिकों द्वारा आज दिनांक को यातायात पुलिस दुर्ग से संपर्क कर चर्चा की गई। नागरिकों ने अवगत कराया कि व्यस्त समय में चौक पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे आमजन को असुविधा होती है। इस संबंध में नागरिकों द्वारा कहाँ गया की पूर्व में नेहरू नगर और सेक्टर की और को जोड़ने बनाये गये ओवर ब्रिज को गलत डिजाइन किया |

जिसे ओवर ब्रिज का उपयोग कम और आम नागरिक चौक का उपयोग ज्यादा करते हैं नेहरू नगर और गुरुद्वारा तिराहा लगातार 300 मीटर की दूरी में दो सिग्नल का भी होना जाम का प्रमुख कारण बताया गया, सिमिति के सदस्यो द्वारा गुरुद्वारा तिराहा को गुरुद्वारा की ओर बंद मार्ग की खोलने की चर्चा पर यातायात पुलिस द्वारा बताया की उस मार्ग को खोलने पर एक्सीडेंट की संख्या बढ़ने पर वो स्थान ब्लैक स्पॉट बन गया था इस लिए उस मार्ग को बंद किया गया हैं।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया गया कि यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी, और आम नागरिक के दिये गये सुझाव को संबंधित विभाग से चर्चा कर इसे जल्द से जल्द नेहरू नगर चौक को आगे कोसानाला के पास स्थापित कर नये चौक का निर्माण किया जाये,  ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो। आम नागरिक द्वारा सुझाव दिया गया की नेहरू नगर चौक को बंद कर कोसानाला के पास नये सिग्नल लगाने का सुझाव दिया गया।

उक्त चर्चा के दौरान एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष बसंत चौबे, महासचिव देविंदर सिंह भाटिया, सह-सचिव सतीश अग्रवाल,  प्रवीण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य  दिनेश सिंघल,  यतींद्र पुरंग,  आर.सी. सिंह एवं अरुण उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button