
दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 30 सितंबर को पुलगांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा का आगमन हुआ।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं आंगन मिलन सेवा टोली की संयोजिका श्रीमती तृप्ति चंद्राकर सहित टोली के सहसंयोजक अविनाश राजपूत, लेखिका आडील, अनुपमा गोस्वामी और ममता राव उपस्थित रहीं। जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती भारती साहू तथा मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र साहू की मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सम्मान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों के संरक्षण, पोषण, शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर उपस्थित लोगों के साथ संवाद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बच्चों का संरक्षण, पोषण और शिक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और माताओं तक शासन की योजनाओं, सेवाओं और जागरूकता का लाभ पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से समुदाय के बीच पहुंचकर बच्चों और माताओं से जुड़े विषयों पर संवाद करने तथा आंगनवाड़ी सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
















