ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
भिलाई

क्रेडिट कार्ड अपडेट करने शातिर ने कॉल कर लिया झांसे में

भिलाई। आईआईटी भिलाई में पीएचडी कर रही एक छात्रा से डेढ़ लाख की ठगी हो
गई। अज्ञात कॉलर ने छात्रा को कॉल कर उनके क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने व
इंश्योरेंस सर्विस को डिएक्टिवेट करने की बात कही।

कॉलर के साथ छात्रा ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा की और सामने वाले ने डेढ़ लाख से ज्यादा की रकम ट्रांजेक्शन के माध्यम से पार कर दिया। मामले में छात्रा की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  बीएनएस की धारा 318/4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार इस संबंध में शिवानी ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है।
शिवानी ठाकुर आईआईटी भिलाई में पीएचडी कर रही है। उसने बताया कि 7 फरवरी
को एक फोन आया और सामने वाले ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड को अपडेट करना
है और इसमें इंश्योरेंस सर्विस एक्टिव है उसे भी हटाना है।

छात्रा कॉलर के झांसे में आ गई और उसे क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कुछ जानकारियां दे दी।
इसके बाद रात 8 बजे व 8.06 बजे दो बार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन
के जरिए 51,268.50 रुपए तथा 1,02,347.19 रुपए कुल 1 लाख 53 हजार 615.69
रुपए निकाल लिया गया।

जैसे ही यह ट्रांजेक्शन हुआ शिवानी को समझते देर नहीं लगी कि अज्ञात कॉलर ने उससे ठगी की है। इसके बाद छात्रा शिवानी ठाकुर ने इसकी जानकारी बैंक को देकर कार्ड ब्लाक कराया। फिर साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले में जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button