ब्रेकिंग
गरीबों के घर के पैसे में गड़बड़ी का आरोप, पीएम आवास हितग्राहियों ने मांगी जांच अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की ... सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार खेल उपलब्धि पर महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिली पदोन्नति, बनीं प्रधान आरक्षक दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की प्रादेशिक एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, सीजी सुपर फास्ट न्... महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM विजय का बड़ा दांव, 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और फ्री बस यात्रा का ऐलान मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में ‘शिक्षा सारथी अभियान’ के तहत 150 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री

भिलाई। शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के उद्देश्य से सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई ने सांचेती फाउंडेशन, नागपुर के सहयोग से ‘शिक्षा सारथी अभियान’ का आयोजन किया। अभियान के तहत नागसेन हायर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई के कक्षा 1 से 9 तक के 150 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कुल 500 नोटबुक एवं 300 स्टेशनरी किट प्रदान की गईं। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

इस अवसर पर सांचेती फाउंडेशन, नागपुर की ओर से आसिफ मुजावर एवं नागेंद्र शर्मा तथा सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई की ओर से दीक्षा नागदेवे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन सेवक फाउंडेशन से जुड़े समाजसेवी विकास जायसवाल एवं समाजसेवी विकास यादव ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समाजसेवी विकास यादव लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता कर रहे हैं। वे वर्षों से सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए शिक्षा, सामाजिक सहयोग और जनकल्याण के कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सोनू सूद चैरिटी क्लब फाउंडेशन से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता के इस अभियान का हिस्सा बनें, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button