ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
भिलाई

फैक्ट्री में चोरी करने वाला गार्ड और साथी गिरफ्तार, 2.5 लाख का सामान बरामद

जामुल | प्रार्थी रितेश रायका निवासी नेहरू नगर भिलाई द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी लाईट इण्डस्ट्रीयल एरिया भिलाई रंजना इण्डस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में रखे पीन आयरन, प्लेट की कटींग लोहा दिनांक 29.05.2025 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरो को खंगाला गया, हुलिया के आधार पर फैक्ट्री के गार्ड रईस खान से पूछताछ किया गया। जो अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सम्पत्ति को भागवत चन्द्राकर के पास बिक्री करना बताया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की सम्पत्ति पीन आयरन, प्लेट की कटींग लोहा कीमती 2,50,000 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणों को आज दिनांक 30.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सौमित्री भोई, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र. 378/2025 धारा 306, 317(2), 112(2), बीएनएस
जप्ती पीन आयरन, प्लेट की कटींग लोहा कीमत 2,50,000 रूपये

आरोपी (1) मोहम्मद रईस खान पिता मोहम्मद इदरीश खान उम्र 42 साल निवासी श्याम नगर पावर हाउस छावनी थाना छावनी

(2) भागवत चन्द्राकर पिता रमेश चन्द्राकर उम्र 53 साल निवासी श्याम नगर पावर हाउस छावनी थाना छावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button