ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

महिला थाना में नई पहल: अब पुरुष पक्ष की भी सुनी जाएगी शिकायतें, एसएसपी ने किया उद्घाटन

दुर्ग :  महिला थाना जिला दुर्ग के पारिवारीक परामर्श केन्द्र में पुरूष आवेदकों के किसी भी प्रकार की पारिवारीक समस्या से परेशान है उनके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा परिवार को बचाने के उद्देश्य से पुरूष काउंसलरों की नियुक्ति की गई है चूकिं पुरूष आवेदकों का कहना है कि महिला परामर्श केन्द्र में महिलाओं की ही सुनवाई होती है |

पुरूष की कोई बात की सुनवाई नहीं होती जिसको दृष्टिगत रखते हुये आज दिनांक से पुरूष आवेदकों की समस्याओं के समाधान हेतु कानूनी एवं विधिक सलाह हेतु आज इसका शुभारंभ किया गया जिसमें काउंसलर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) अशोक जोशी, महिला काउंसलर रत्ना डाकलिया एवं मोनिका सिंह के द्वारा आज 08 पुरूष आवेदकों की शिकायत पर सुनवाई किया जाकर उन्हे यथासंभव उनकी समस्याओं के निराकरण की कानूनी सलाह दिया गया।

आज के इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक स्वंय उपस्थित होकर पुरूष आवेदक की शिकायतों की सुनवाई किये। काउंसलिंग के दौरान पद्मश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), भारती मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), नीता राजपूत, थाना प्रभारी महिला थाना, थाना के अन्य स्टाफ एवं अन्य लोग भी उपस्थित थें। पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्राप्त शिकायत आवेदनों पर गंभीरता से काउंसलिंग कर दोनो पक्षों को विनम्रता पूर्वक सुनकर विधिक सलाह देने के निर्देश दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button