ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

पीएम आवास योजना के 18 हितग्राहियों ने ऋण लोन के लिए किया अप्लाई,कल भी ऋण लोन मेला का आयोजन

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत हितग्राहियो के लिए आज लोन मेला का आयोजन किया गया था।हितग्राहियों ने डाटा सेंटर पहुँचकर बैंक का नाम आईआई एफएल होम लोन भिलाई,जेना स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड, आवास फाइनेंस दुर्ग,स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड दुर्ग-भिलाई से 69 लोगो ने ऋण के संबंध में बैंको से जानकारी ली|

एवं 18 हितग्राहियों ने अपने दस्तावेज जमा कराए ऋण लेने के लिए बैंक को दस्तावेज देकर लोन के लिए अप्लाई किया गया।नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास शाखा से पोटियाकला के हितग्राहियों द्वारा पहले 10%की राशि जमा की गई है और बाकी राशि जमा करने के लिए द्वितीय सूचना पत्र जिसमे 15 दिवस के अंदर सम्पूर्ण राशि जमा करने कहा गया है, जमा नहीं करने की स्थिति में आवास का आबंटन निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी!

ऐसे हितग्राही किरायेदार के रूप में निवासरत, बेघर परिवारो को आवास प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। हितग्राहियो द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा उपरांत लाॅटरी में भाग लेकर मकान अपने नाम आबंटित कराया गया है।आबंटन की शेष 90 प्रतिशत राशि जमा करना अनिवार्य है।

ततपश्चात मकान का अधिपत्य पत्र सौंपा जाता है। अधिकांश हितग्राही आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शेष 90 प्रतिशत राशि जमा नही कर पाते । ऐसे हितग्राहियो के लिए लोन मेला लगाया जा रहा है। जिसके माध्यम से आबंटित आवास का कुल राशि जमा करके मकान प्राप्त कर सकेगें।

कल दिनाँक 13 सितंबर को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन मेला नगर निगम के डाटा सेंटर में समय सुबह 10.30 से लेकर शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया गया है।जिसमे बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर आवास लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

हितग्राही को बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज- आबंटन पत्र की छायाप्रति, पेन कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैक पास बुक की छायाप्रति, शपथ पत्र, 6 माह का बैंक स्टेटमेंट, वेतन प्रमाण पत्र, 3 पासपोर्ट साईज फोटो, किरायानामा, जमा की गई राशि की रसीद की छायाप्रति।आबंटिती अपनी सुविधा अनुसार बैंक से लोन प्राप्त कर आवास प्राप्त कर सकते है। जिसके लिए लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है.

बता दे कि महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी आबंटितो से अपील की है कि अपनी सुविधा के अनुसार बैंक से लोन प्राप्त करके शेष राशि जमा कर मोर मकान-मोर आस योजना अंतर्गत आबंटित मकान प्राप्त कर लेवे।आबंटित मकान के लिये पैसा जमा करने का एक निर्धारित समय होता है, विलम्ब होने पर आबंटित मकान निरस्त भी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button