ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

प्रेम प्रसंग बना खूनी खेल: प्रेमी ने पति पर किया गैती से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार में प्रेम प्रसंग के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महिला के प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ केवट (35) पर गैती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना रविवार दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है, जब आरोपी स्कूटी से गांव पहुंचा और मौका पाकर अमरनाथ पर जानलेवा वार कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घायल अमरनाथ को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त गैती को बरामद कर लिया है। हालांकि, आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इलाके की नाकाबंदी कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button