ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से महिला की मौत, घटना से फैली अफरातफरी

अंबिकापुर। जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें राज्यपाल रामेन डेका के काफिले की गाड़ी से टकराकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान मांझी समुदाय से संबंधित के रूप में की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के उल्टापानी इलाके में हुई। राज्यपाल रामेन डेका दो दिनों के लिए सरगुजा दौरे पर आए हुए थे और उनका कल का प्रवास मैनपाट में था। वहीं, महिला अपने भाई के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गई थी और लौटते समय राज्यपाल के काफिले से टकरा गई।

इस हादसे के बाद महिला को तुरंत नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, महिला का शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है।

राज्यपाल का जो कार्यक्रम था, उसे रद्द कर दिया गया। वे आज सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब वे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button