ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

जिले के 05 पी.एम. केयर्स बच्चों से मिले कलेक्टर, उत्साहवर्धन किया और दी दीपावली की शुभकामनाएं

सूरजपुर | जिले के कलेक्टर  एस. जयवर्धन ने आज कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए पांच बच्चों से मुलाकात की, जो प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थी हैं। कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय वार्तालाप करते हुए उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल की जानकारी ली।

मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने सभी बच्चों को कलेक्टर कार्यालय का भ्रमण कराया और दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में आगे बढ़ने और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

उल्लेखनीय है कि  प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कोरोना काल में अपने माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों की समुचित देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे के नाम पर कलेक्टर के साथ संयुक्त खाते में 10 लाख की राशि जमा की गई है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद बच्चों को इस राशि का ब्याज लगभग 5,000 रुपये से 6,000 रुपये प्रतिमाह प्राप्त हो रहा है, जबकि 23 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उन्हें मूल राशि 10 लाख रूपये प्रदान की जाएगी, जिससे उनके आत्मनिर्भर जीवनयापन में सहायता मिल सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विजेंद्र पाटले, जिला कार्यक्रम अधिकारी  शुभम बंसल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी  मनोज जायसवाल, लेखापाल वरुण सैंदाणे तथा सामाजिक कार्यकर्ता  अंजनी साहू उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button