ब्रेकिंग
पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू दुर्ग मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल, कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकव... उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर... सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, शिकायत पर आवेदक को मिली डिजिटल किसान किताब इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता 16 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल, प्रवेश उत्सव की तैयारियां तेज वाहन खड़ी करने के विवाद में ट्रक चालक की मौत, हाईवा चालक गिरफ्तार ऑपरेशन विश्वास: नगपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान, 74 माल वाहक व... अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीट...
छत्तीसगढ़

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति और किसानों को लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

सूरजपुर : कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज कृषि एवं संबंध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ फसल वर्ष 2025 एवं आगामी रबी सीजन 2025-26 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम किसान योजना अंतर्गत संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान एवं भौतिक सत्यापन शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी और आधार सीडिंग से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को तुरंत दूर करते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और मत्स्य पालकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही पशुपालन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पशुओं के पंजीयन, उपचार और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कृषि एवं संबंधित विभागों का समन्वय मजबूत बनाकर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि जिले के कृषक अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के हित में संचालित सभी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक समय पर पहुंचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button