ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
दुर्ग

दुर्ग जिले में पी. एम. आशा योजनांतर्गत सरसों चना एवं मसूर फसलों का उपार्जन हुआ प्रारंभ

दुर्ग | जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना (पीएम आशा योजना) के तहत् रबी विपणन वर्ष 2025-26 में चना, मसूर एवं सरसों फसल का प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) योजनांतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अप्रैल 2025 को उपार्जन केन्द्र चंदखुरी में ई-समृद्धि पोर्टल से दुर्ग एवं पाटन विकासखंड के 175 किसानों का 250 क्विंटल मात्रा में सरसों एवं 4 क्विंटल चना का उपार्जन किया गया।

निलमणी, हिमांचल प्रसाद चंद्राकर, पतिराम, पवन चंद्राकर, विनोद कुमार देवांगन, विरेन्द्र कुमार सिंह, मुनिट देवांगन आदि उपस्थित कृषकों के द्वारा सरसों एवं चना फसलों का उपार्जन प्रति एकड़ 5 क्विंटल सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रूपए एवं चना प्रति एकड़ 6 क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रूपए की दर से उपार्जन होने से कृषकों में खुशी का माहौल है।

उप संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार जिले में उपार्जन एवं भण्डारण हेतु राज्य शासन द्वारा उपार्जन केन्द्र के रूप में विकासखण्ड धमधा में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति, अहिवारा, लिटिया, कन्हारपुरी एवं गोटा तथा भण्डारण केन्द्र के रूप में सीजीएसडब्लयूसी धमधा एवं विकासखण्ड दुर्ग हेतु उपार्जन केन्द्र प्राथमिक सेवा सहकारी समिति, चंद्रखुरी व भण्डारण केन्द्र के रूप में सीजीएसडब्लयूसी दुर्ग अधिसूचित किये गये है।  संदीप कुमार भोई उप संचालक कृषि दुर्ग,  एस.आर. बेहरा, बीज प्रबंधक, बीज निगम रुआबांधा द्वारा उपार्जन केन्द्र प्राथमिक सेवा सहकारी समिति, चंदखुरी का निरीक्षण किया गया।

समिति प्रबंधक  किरण साहू के द्वारा उपार्जन के संबंध में विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों द्वारा उपस्थित कृषकों से उपार्जन के संबंध में जानकारी लिया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  नवीन खोब्रागडे, मुख्यालय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  अर्चनारानी चखियार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  उपेन्द्र देवांगन,  किरण साहू (समिति प्रबंधक)  हेमंत साहू आपरेटर एवं  छबीलाल निर्मलकर (स्टाफ) की उपस्थित रहे। जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की जाती है कि संबंधित सेवा सहकारी समिति केन्द्रों में जा कर एकीकृत किसान पोर्टल में जल्द से जल्द पंजीयन कराकर अरहर, चना, मसूर, सरसों इत्यादि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय का लाभ लेवें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button