ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
छत्तीसगढ़दुर्ग

दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर

दुर्ग। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्थित ओम ज्वैलर्स में इन दिनों ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए आभूषणों की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। त्योहारों के इस खास मौके पर ओम ज्वैलर्स द्वारा ग्राहकों के लिए विशेष छूट और आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।

सीजी सुपर फास्ट न्यूज के संपादक सुरेश गुप्ता से खास बातचीत में ओम ज्वैलर्स के संचालक ओम सोनी ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से विशेष ऑफर की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे शुभ पर्वों पर लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी को विशेष महत्व देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष छूट और उपहार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

त्योहारी सीजन में इंदिरा मार्केट में खरीदारी को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। ओम ज्वैलर्स में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से दुकान में रौनक बनी हुई है। लोग अपने परिवार के लिए आभूषण खरीदने के साथ-साथ त्योहारों और शुभ अवसरों के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं।

ओम सोनी ने ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतर सेवा उनकी प्राथमिकता है। त्योहारों के इस अवसर पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर के साथ खरीदारी का अवसर दिया जा रहा है।

त्योहारों पर खरीदारी के लिए इंदिरा मार्केट स्थित ओम ज्वैलर्स में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button