ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़दुर्ग

होली पर्व के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों में दुर्ग पुलिस का व्यापक फ्लैग मार्च, 900 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात

दुर्ग  : होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला दुर्ग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। पूर्व में अपराध घटित स्थलों, अड्डेबाजी प्रभावित स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग कर प्राथमिकता के आधार पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई।

उक्त फ्लैग मार्च में कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षकगण, उप पुलिस अधीक्षकगण, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

प्रथम टीम द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर-06 भिलाई से प्रारंभ कर रेल चौक, सेक्टर-09 तिराहा, 32 बंगला, वायशेप ब्रिज, मालवीय नगर चौक, पटेल चौक, सर्किट हाउस, अंडर ब्रिज, सूर्या माल चौक, अवंती बाई चौक, गदा चौक, सुपेला चौक, 18 नंबर रोड, कुरुद कोहका, कैंप-1 जामुल, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया गया।

द्वितीय टीम द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्रारंभ कर पुलगांव चौक, भारती कॉलेज, महाराजा चौक, जेल तिराहा, महारानी दुर्गावती चौक, राजेंद्र पार्क चौक, ग्रीन चौक सहित थाना मोहन नगर एवं थाना दुर्ग क्षेत्र में पेट्रोलिंग की गई।

जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु लगभग 900 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यालयीन स्टाफ को भी
साथ ही ड्रोन कैमरे के मदद से पूरे शहर में नजर रखा जा रहा ताकि कोई भी अपराधी अपराध न कर के भाग न सके और कोई भी अपराध करने में उसको डर पैदा हो कि कोई उसको देख रहा है ।

इस बार महिला और बच्चों को ध्यान रख कर महिला पेट्रोलिंग टीम भी गठित किया गया है ताकि बचे और महिलाये भी सुरक्षित तरीके से होली खे ल सके ।

आवश्यकतानुसार फील्ड ड्यूटी में तैनात किया गया है। त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए “बाज़” विशेष क्विक रिस्पांस टीम का गठन कर रणनीतिक स्थलों पर तैनाती की गई है।

कार्य :
उक्त संयुक्त कार्यवाही में जिला पुलिस बल, समस्त थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीमों एवं “बाज़” विशेष क्विक रिस्पांस टीम द्वारा सतत निगरानी एवं समन्वित कार्य किया जा रहा है।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष अथवा नजदीकी थाना में दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button