ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देश

सामने वाले कमरे में थी 17 साल की युवती, पहली नजर में दोनों हुए बेकाबू, फिर हुआ कुछ ऐसा जो हैरान कर देगा…

नई दिल्ली| टीनएज में हार्मोन्स पर काबू करना काफी मुश्किल होता है| ऐसे में इस उम्र के लड़के-लड़कियां प्यार में फिसल जाते हैं और सारी हदें पार कर जाते हैं| ऐसी ही एक खबर दुबई से आई है|

जहां 18 साल के युवक को 17 की युवती से प्यार में सारी हदें पार करना महंगा पड़ गया| दरअसल 18 साल मार्कस फकाना को अपनी गर्मियों की रोमांटिक हरकतों के लिए एक साल की जेल की सजा भुगतना पड़ रहा है|

लंदन के मार्कस सितंबर में दुबई में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आया था| जहां उसकी मुलाकात अपने होटल में एक साथी ब्रिटिश युवती से हुई और उनके बीच रोमांटिक रिश्ता शुरू हुआ जो यौन संबंधों में बदल गया|

दोनों ने लंदन में अपने नवोदित संबंध को जारी रखने की योजना बनाई| लेकिन जब 17 वर्षीय लड़की यूनाइटेड किंगडम लौटी, तो उसकी मां को इस रिश्ते की भनक लगी और उसने फकाना के खिलाफ दुबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई|

बाद में दुबई में फकाना को गिरफ्तार कर लिया गया| फकाना ने कहा, ”यह बहुत दर्दनाक था| मुझे बिना कारण बताए होटल से ले जाया गया| मुझे अपने माता-पिता सहित किसी को भी फोन करने की अनुमति नहीं थी|

सब कुछ अरबी में था और मुझे नहीं पता था कि मैं कब बाहर निकलूंगा| मुझे किसी वकील, दूतावास या मेरे माता-पिता से मिलने की अनुमति नहीं दी गई|”

संयुक्त अरब अमीरात में सहमति की उम्र – जिसमें दुबई सबसे बड़ा शहर है – 18 साल है| इस कारण जब फकाना ने लड़की से यौन संबंध बनाए तो दुबई में नाबालिग थी|

फकाना ने कहा, “मेरा कानून तोड़ने का कोई इरादा नहीं था, मुझे यह भी नहीं पता था कि वह 18 साल की होने में एक महीने दूर है|” उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने उम्र को कोई मुद्दा नहीं माना क्योंकि वे एक ही स्कूल वर्ष में थे|

युवक ने आगे कहा उसे कानून तोड़ने के लिए खेद है| लेकिन वह रूढ़िवादी राजशाही के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक, शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से अपील कर रहा है कि वे पिछले सप्ताह उसे सुनाई गई|

एक साल की जेल की सजा को रद्द करें| ताकि वह अपने परिवार के साथ क्रिसमस के लिए घर जा सके|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button